पॉलिटिक्स

कृषि कानून के विरोध में बिहार में भी बवाल, गांधी मैदान में नहीं मिली धरने की अनुमति तो गेट के बाहर बैठे राजद नेता

पटना: कृषि कानून के विरोध में आंदोलन की लपट दिल्ली से अब बिहार की ओर भी पहुंच गई है. शनिवार को जहां कई जिलों में माले ने धरना-प्रदर्शन, सड़क जाम का आयोजन किया वही राजद की ओर से गांधी मैदान के बाहर धरना दिया गया. धरना का आयोजन गांधी मैदान के भीतर गांधीजी की मूर्ति के सामने किया जाना था मगर सुबह जिला प्रशासन ने गांधी मैदान के सारे गेटो को बंद करवा दिया. मैदान के भीतर राजद को धरने की अनुमति नहीं दी. इसके बाद बड़ी संख्या में जुटे राजद के नेता और कार्यकर्ता गेट नंबर चार के बाहर पर बैठ गए. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार सरकार के खिलाफ लगातार नारे लगा रहे थे. धरना स्थल पर पहुंचे प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गेट के सामने खड़ा होकर कार्यकर्ताओं को शांत करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि हम अपनी बातों को शांतिपूर्ण ढंग से रखना चाहते हैं. उन्होंने कृषि कानून के खिलाफ और किसानों की दयनीय हालत व पलायन की समस्या पर चर्चा की. उन्होंने केंद्र सरकार राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा और दूसरे नेताओं ने भी केंद्र व राज्य सरकार को कृषि बिल के सवाल पर आड़े हाथों लिया. जब भागवत बैठक कर सकते तो हम धरना क्यों नहीं: शिवानंद राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि गांधी मैदान के भीतर मूर्ति के सामने धरना पर रोक लगाया जाना पूरी तरह गलत है. जब मोहन भागवत आज पटना में बैठक कर सकते हैं तो हम धरना क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि गांधी मैदान के सारे दरवाजे में ताला जड़कर गांधी को कैद कर लिया है प्रशासन ने. महागठबंधन ने लिया संकल्प: इस मौके पर जुटे महागठबंधन दल के नेता और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि जब तक केंद्र सरकार तीनों काले कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक महागठबंधन दल किसानों के संघर्ष के साथ खड़े रहेंगे. यह संकल्प प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने दिलवाया.

Kumar Gaurav

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 day ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

4 days ago