बड़ी खबर

कृषि कानूनों को खत्म करने के लिए कांग्रेस का राजभवन मार्च

पटना संवाददाता: “किसान अधिकार दिवस” के अवसर पर तीनों किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को राजभवन मार्च का आयोजन किया गया . प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा के नेतृत्व में कांग्रेसी सदाकत आश्रम से निकलकर राजभवन तक गए . इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव. ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कृषि कानूनों को लाया है. यह किसी भी हालत में मान्य नहीं होगा. मदन मोहन झा ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम को लगातार बढ़ाकर केंद्र सरकार चौतरफा महंगाई को जनता पर लाद रही है. इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा, श्याम सुंदर सिंह धीरज समेत प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता शामिल थे. मार्च में शामिल युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई अंतिम दम तक जारी रहेगी.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago