बड़ी खबर

कुंवर सिंह विजयोत्सव कल एक साथ भरेंगे 75 हजार राष्ट्रीय ध्वज, अमित शाह की मौजूदगी में टूटेगा पाकिस्‍तान का वर्ल्‍ड रिकार्ड

Bharat varta desk: 1857 की क्रांति (1857 Revolt) के दौरान बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के अंग्रेजों पर विजय की स्मृति में 23 अप्रैल को मनाया जाने वाला विजयोत्सव समारोह इस साल आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित है। वीर कुंवर सिंह के इलाके भोजपुरी जिले के जगदीशपुर में आयोजित होने वाले इस समारोह में कल शरकत करने के लिए बिहार के गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। समारोह का आयोजन जगदीशपुर स्थित कुंवर सिंह के ऐतिहासिक किले में होगा मगर यह जगह भीड़ के लिहाज से छोटी पड़ रही है इसलिए यहां अमित शाह केवल कुंवर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे और मुख्य समारोह जगदीशपुर से दो किलोमीटर दूर आरा-मोहनियां मार्ग के किनारे दुलौर गांव में होगा जहां भाजपा ने 75000 से अधिक लोगों को जुटाने की तैयारी कर रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा नेताओं ने कहा है कि यहां एक साथ 75000 लोग राष्ट्रीय झंडा पारा कर विश्व रिकार्ड बनाएंगे।

इसके पहले एक साथ 57500 राष्ट्रीय ध्वज फहराने का रिकॉर्ड पाकिस्तान में वर्ष 2004 में बना था। इस बार भाजपा ने इस रिकॉर्ड को खत्म कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की पूरी तैयारी कर रखी है। भाजपा के हर विधायक को गाड़ियों में लोगों को भरकर ले जाने का टारगेट दिया गया है।

अट्ठारह सौ सत्तावन की लड़ाई के दौरान बिहार के प्रमुख जमींदार बाबू कुंवर सिंह ने अंग्रेजो के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी थी। अंग्रेजों की गोली लगने के बाद 80 साल की उम्र में उन्होंने अपनी बांह को काटकर गंगा मां को अर्पित कर दिया था। कुंवर सिंह की बहादुरी के कई किस्से इतिहास में दर्ज हैं। उन्होंने 23 अप्रैल को अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई जीत कर अपनी रियासत को उनसे मुक्त करा लिया था। उसी की याद में विजय उत्सव का आयोजन हर साल बिहार के भोजपुर के जगदीशपुर में किया जाता है। इस बार अमृत महोत्सव के मौके पर भारत सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने इस विजयोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की योजना बनाई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago