
पार्टी के 95वें स्थापना दिवस पर रांची में समारोह
रांची संवाददाता: भाकपा के वरीय नेता सह चिकित्सक डॉ. आर पी चौधरी ने कहा कि भाकपा के विस्तार से जनता की सुरक्षा सुनिश्चित होती है और उसके कमजोर पड़ने से पूंजीवाद को मजबूत करने वाली ताकतें देश में सर चढ़ कर बोलती है। यही देश का इतिहास बताता है। वे आज भाकपा राज्य कार्यालय सभागार में पार्टी के 95वें स्थापना दिवस पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी का संघर्ष आज के दौर में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी से देश के संविधान और मजदूर किसान की हिफाजत होगी। इस मौके पर अधिवक्ता उषा श्रीवास्तव व मजदूर नेता लालदेव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए राज्य परिषद सदस्य बाबू लाल झा ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाकपा का जन्म संघर्ष से हुआ है और संघर्ष ही इसका प्राणवायु है। इसकी विरासत भारत की आजादी संघर्ष का महत्वपूर्ण व यादगार हिस्सा है। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर हो रहे दमन और आज मनाये जा रहे धिक्कार दिवस पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन देश में इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय लिखेगा। प्रगतिशील लेखक संघ के राज्य महासचिव डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि हमें आज अपनी विरासत व परंपरा को फिर से जीवित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी को मजबूत करके आंदोलनों को गोलबन्द करना चाहिए। इस मौके पर पार्टी के वयोवृद्ध साथी कामरेड प्रदीप राय, कमाल अंसारी व शंभू प्रसाद लाला को सम्मानित किया गया। सभा को कलाम रशीदी, उमेश नज़ीर, मुफ़्ती मौलाना अब्दुल्ला अज़हर क़ासमी, मेहुल मृगेंद्र, लोकेश आनन्द, अनिकेत चौधरी, फ़रज़ाना फारूकी, छुम्मू उरांव, साहेब सिकन्दर, मनोज ठाकुर, वीरेंद्र विश्वकर्मा सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More