Categories: बड़ी खबर

किसानों का नहीं है बंद केवल राजनीतिक दलों का हंगामा

देश के विभिन्न हिस्सों में चक्का जाम किया गया है

न्यूज़ एन लाइव डेस्क: बिहार और झारखंड में मंगलवार को भारत बंद के दौरान ज्यादातर स्थानों पर किसान नहीं दिखे . केवल राजनीतिक दल और उनका हंगामा दिख रहा है. जबकि आंदोलन का स्वरूप यह हुआ था कि किसान प्रदर्शन करेंगे और दूसरे राजेंद्र सिंह दल उनका समर्थन करेंगे.
मगर इसमें किसानों की जगह राजनीतिक दल हावी हो गए हैं. पटना और रांची या फिर बिहार और झारखंड के किसी भी जिले में हो रहे प्रदर्शन में किसान नहीं के बराबर दिख हैं.

बिहार में राजद, वाम और जाप
बिहार में पटना से लेकर दूसरे जिलों में राष्ट्रीय जनता दल, वामदल और पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर हैं. रेल और सड़क जाम किया जा रहा है. सड़कों पर टायर जलाए जा रहे हैं. जबरन दुकानें बंद कराई जा रही हैं. कुछ जगह यातायात इस तरह से बाधित किए जा रहे हैं कि आने जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है.दरभंगा में राजद कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया.

अति उत्साह मैं है बंद कराने वाले
किसान संगठनों की ओर से 11 बजे दिन से लेकर 3: बजे तक बंद का आह्वान किया गया था मगर पटना और कुछ दूसरे जिलों में सुबह-सुबह ही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे. रांची समेत झारखंड के दूसरे जिलों में भी महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. यातायात बाधित किया गया है.

अपील का असर नहीं
हालांकि बिहार में राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने अपील किया किया है कि यह किसानों का आंदोलन है. इसमें राजनीतिक दलों को प्रतीकात्मक रूप से शामिल होना है. जरूरी नागरिक सुविधाओं को बंद से मुक्त रखना है मगर इसका बहुत अधिक प्रभाव बंद कराने वालों पर नहीं दिख रहा है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago