कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु
Bharat varta desk:
देश भर में आज कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है. इस मौके पर हरिद्वार से लेकर, वाराणसी, प्रयागराज सुमित बिहार और झारखंड के गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। आज तड़के सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगा रहे हैं। पटना के दीघा घाट पर गंगा नदी में भी लोग डुबकी लगा रहे हैं। झारखंड में केवल साहिबगंज जिले में ही गंगा नदी बहती है। लिहाजा साहिबगंज और राजमहल के गंगा घाटों पर स्नान करने वालों का तांता लगा हुआ है।
कार्तिक माह भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा के लिए पूरी तरह समर्पित है, जो कार्तिक पूर्णिमा के साथ समाप्त होता है। इस पर्व को पूरे देश में बहुत भव्यता के साथ मनाया जाता है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम ने कहा किश्रद्धा, भक्ति और दैवीय पूजा की भारतीय परंपरा से आलोकित कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि यह शुभ अवसर देश भर में मेरे परिवार के सदस्यों के जीवन में नई रोशनी और उत्साह लाए। पूर्णिमा के दिन या 8वें चंद्र माह को कार्तिक या कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है।