कांग्रेस का परिचय भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार और केवल भ्रष्टाचार है : सम्राट चौधरी

  • नीतीश का मतलब दलित व महिला विरोधी तथा भ्रष्टाचारियों को बचाने वाला : सम्राट
  • मोदी की गारंटी विकास और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजना : सम्राट

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस, जदयू और राजद पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का परिचय भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार और केवल भ्रष्टाचार है। उन्होंने झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू के झारखंड और उड़ीसा कार्यालयों, आवासों से बरामद 300 करोड़ की राशि मिलने पर दुख जताया कि आज कांग्रेस भ्रष्टाचार की प्रतीक हो गई है।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में सम्राट चौधरी ने कहा कि झारखंड की सरकार में कांग्रेस सहयोगी की भूमिका में है और वहां सांसद के घर से इतनी राशि मिलना सब कुछ साबित करता है।
उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। घमंडिया गठबंधन में शामिल राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद बिहार में भ्रष्टाचार के प्रतीक बन गए हैं। इससे पहले बेंगलुरु में कांग्रेस नेता के रिश्तेदार के घर से मिले 42 करोड़ कैश बरामद किया गया। यूपी विधानसभा चुनाव के समय पीयूष जैन के यहां से 200 करोड़ रुपए तो जुलाई 2022 में ममता बनर्जी के मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों से 50 करोड़ कैश बरामद हुआ।
सम्राट चौधरी ने गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं के घरों से भी बरामद राशि की चर्चा करते हुए कहा कि एक तरफ घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट-खसोट और दलाली की गारंटी है और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी है जो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी का मतलब बेईमानों से पाई-पाई वसूलने की गारंटी।
भाजपा अध्यक्ष ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि नीतीश कुमार का मतलब महिला विरोधी, दलित विरोधी और भ्रष्टाचारियों को बचाने वाला है। उन्होंने कहा कि आज जितने भ्रष्टाचारी है वे सभी साथ आ रहे हैं, लेकिन मोदी की गारंटी है, जिसे जनता का साथ है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा बिहार में बालू, जमीन और शराब माफियाओं से लड़ने का काम करेगी। उन्होंने एक मामले में राजद के नेता शिवानंद तिवारी को सजा मिलने से जुड़े एक प्रश्न पर कहा कि शिवानंद जी को सजा मिली लेकिन राजद के किसी नेता ने मुंह नहीं खोला। राजद के नेता सिर्फ लालू जी को सजा मिलने पर ही बोलती है।
इस प्रेस वार्ता में महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, प्रवक्ता अरविंद सिंह, कुंतल कृष्ण,सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू शामिल रहे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago