बड़ी खबर

बच्चा राय के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Bharat varta desk:

बिहार में टॉपर घोटाले के आरोपी अमित कुमार उर्फ बच्चा राय पर ED ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.ईडी ने शनिवार (09 दिसंबर) की सुबह-सुबह बच्चा राय के ठिकानों पर छापा मारा. वैशाली में बच्चा राय के स्कूल, कॉलेज, घर समेत कई अन्य ठिकानों को खगाला जा रहा है . ईडी की छापेमारी से वैशाली से लेकर पटना तक खलबली मच गई. पुलिस की टीम और ईडी को मिलाकर लगभग 50 लोग छापेमारी में शामिल हैं. बच्चा राय पर ईडी द्वारा जब्त की गई जमीन को हड़पने का भी आरोप है.
बच्चा राय पर आरोप है कि वो ईडी द्वारा जब्त की गई जमीन पर ही अपना स्कूल बनवा रहा था. इस मामले में बच्चा राय के खिलाफ भगवानपुर थाना में एक FIR पर दर्ज कराई थी. ईडी की अलग-अलग टीम बच्चा राय के ठिकानों को खंगाल रही हैं. बता दें कि 2016 में बिहार बोर्ड में हुए टॉपर घोटाले में बच्चा राय का नाम सामने आया था. 2016 की इंटर आर्ट्स परीक्षा में वैशाली के विशुन राय महाविद्यालय की छात्रा रूबी राय ने टॉप किया था. जब मीडिया ने उसका इंटरव्यू लिया था तो उसकी पोल खुल गई थी और पूरा घोटाला सामने आ गया था.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

2 days ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago