
पटना, भरत वार्ता संवादाता:
कृषि कानून, बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में आज कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के के खिलाफ नारे लगाए और उसकी नीतियों की आलोचना की। धरना का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने किया जिसमें बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज देश में बेरोजगारी और महंगाई की समस्या से लोग परेशान हैं। बिहार का हाल तो और भी ज्यादा ख़राब है। यहां की शिक्षा व्यवस्था बिलकुल चौपट हो चुकी है। नीतीश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अपराध चरम पर है। व्यापारी परेशान हैं। सरकार खींचतान में मशगूल है। जनहित के मुद्दे गायब हैं।
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More