अपराध

लॉकडाउन में ‘जिंदगी इम्तिहान लेती है’ गाने वाला दारोगा घूसखोरी में फंसा, एफ आई आर के बाद फरार


Bharat varta news:
बिहार के आरा शहर में लॉकडाउन के दौरान कोरोना से बचने को जागरूकता गीत गाकर चर्चा में आए दारोगा दिलीप कुमार निराला घूस लेने में फंस गए हैं। एसएसपी विनय कुमार तिवारी ने दरोगा को सस्पेंड कर प्राथमिकी दर्ज करा दी है। इसके बाद गिरफ्तारी की डर से दारोगा ड्यूटी से फरार हो गए हैं। एसपी के आदेश पर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवगंज निवासी विश्वनाथ प्रसाद ने दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। केस दर्ज कराने वाले ने कहा है कि बेटी सुनीता देवी ने आरा नगर थाना के शिवगंज में पूर्व एक मकान खरीदा है लेकिन अर्जुन प्रसाद, दिलीप प्रसाद दबंगई दिखाकर मकान में घुसने नहीं दे रहे। इसके बाद नगर थाना में पोस्टेड दारोगा दिलीप कुमार निराला से इसकी शिकायत की गई थी। उन्होंने काम कराने के एवज में 20 जुलाई को आर्य समाज मंदिर के पीछे दारोगा 26,500 रुपये लिए थे। उस दौरान केस के सूचक के बेटे ने रुपए देने का वीडियो बना लिया था। यह दरोगा ने देख लिया तो काफी गुस्से में आ गए। उन्होंने लड़के की मोबाइल छीन ली। आज तक ना मोबाइल लौट आई और न मकान वाला काम किया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

7 hours ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

10 hours ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

1 week ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago