पटना, भारत वार्ता संवाददाता: पूर्व राज्यसभा सदस्य कहकशा परवीन को अल्पसंख्यक महिलाओं को जनता दल यू से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी कहकशा परवीन को बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर बिहार का महिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है. इस मौके पर कहकशां परवीन ने कहा कि पार्टी ने आज तक जो भी जिम्मेदारी दी है उसे ईमानदारी के पूर्वक पूरा करती आई हूं. कहकशां परवीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की विश्वासपात्र मानी जाती है. राज्यसभा सदस्य के रूप में भी उन्होंने महिला विषय के कई प्रमुख मुद्दे को संसद में उठाया है. उनकी नई जिम्मेदारी के लिए युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार ओझा, संजय साह, सुड्डू साई,अर्जुन प्रसाद साह, दीपक गुप्ता, विवेकानंद गुप्ता, महबूब आलम, कुणाल रत्नप्रिय आदि ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह एव प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को धन्यवाद दिया है.
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने शनिवार को पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस… Read More
Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More
Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More
Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More
Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More
Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More