पॉलिटिक्स

कल पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे रोड शो, नीतीशभी रहेंगे

Bharat varta desk:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (12 मई) को दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंच रहे हैं. वे रविवार की शाम पटना पहुंचने के बाद शहर में आयोजित रोड शो में भाग लेंगे. इस मौके पर उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी होंगे. भाजपा के दोनों उपमुख्यमंत्री और अन्य नेता साथ में होंगे. प्रधानमंत्री का राजभवन में रात्रि विश्राम होगा. अगली सुबह वो सबसे पहले पटना साहिब जाएंगे, जहां वो मत्था टेकेंगे. इसके बाद पीएम हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सारण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

डाकबंगला चौराहा से शुरू होगा पीएम का रोड शो

पटना में पीएम का रोड शो डाकबंगला चौराहा से शुरू होकर एग्जीविशन रोड चौराहा, भट्टाचार्य रोड, कदमकुआं, साहित्य सम्मेलन, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के उद्योग भवन तक पहुंचेगा, जहां रोड शो समाप्त होगा. करीब तीन घंटे तक चलने वाले इस रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री आम जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे और लोकसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान का आग्रह करेंगे.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार पटना में रोड शो कर रहे हैं. यह रोड शो करीब 2.6 किलोमीटर लंबा होगा. रोड शो के दौरान लोकगीत, सांस्कृतिक और राष्ट्रगीत बजेंगे. करीब 30 स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रधानमंत्री का अभिवादन किया जायेगा. साधु-संतों द्वारा राम मंदिर निर्माण को लेकर मंत्रोच्चार से प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा. कई स्थानों पर पुष्पवर्षा की जायेगी, तो कई स्थानों पर आरती की जायेगी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

5 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

2 weeks ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

2 weeks ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago