
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार के सभी 38 जिलों में स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी. मतगणना को लेकर पूरे बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. भड़काऊ बयान देने के आरोप में राष्ट्रीय जनता दल के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह पर एफआईआर दर्ज किया गया है.
बिहार में नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात होंगे’ बयान पर फंसे राजद के सुनील सिंह, एफआईआर
आरोप के मुताबिक राजद एमएलसी सुनील सिंह ने आज पटना में प्रेस वार्ता की. उन्होंने एनडीए सरकार पर आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी हारने वाले प्रत्याशी को जिताने की कोशिश में लगे हैं। इसके लिए हर तरह की कोशिश कर रहे हैं. सुनील सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर गलत न करें, वरना ऐसी तस्वीर सामने आएगी जो बिहार में कभी नहीं देखी गई है. वो लोग 2020 में हुए मतगणना को दोहराना चाहते हैं। पिछली बार जैसे काऊंटिंग रुकवा दी थी, इस बार अगर गड़बड़ी हुई तो नेपाल जैसा नाजारा बिहार की सड़कों पर दिखेगा. उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
इसके बाद साइबर थाने में उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 174, 353, 352, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(4) और 125 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
दिशा निर्देश के मुताबिक मतगणना परिसर के 100 मीटर की परिधि में किसी भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी के साथ चार या चार से अधिक व्यक्तियों का समूह बनाना मना रहेगा. बीएनएसएस की धारा 163 लागू रहेगी. किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक दल या संगठन द्वारा राजनीतिक कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस (विजय जुलूस सहित), धरना या प्रदर्शन पर रोक रहेगा.
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More