
रांची, भारत वार्ता संवाददाता
विद्यार्थियों का डिग्री फर्जी बताए जाने के बाद विद्यार्थी धरने पर बैठ गये हैं। कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजना के तहत एक निजी संस्थान की ओर से प्रशिक्षित किए गए पारा मेडिकल के विद्यार्थी नौकरी के लिए भटक रहे हैं। इनकी डिग्री को झारखंड पारा मेडिकल काउंसिल ने फर्जी बताया है, जिसके बाद परेशान छात्र धरना पर बैठ गये।
मोरहाबादी स्थित कल्याण विभाग कार्यालय के सामने आज कई विद्यार्थी धरने पर बैठ गये हैं और कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी है।
धरना दे रहे छात्रों ने बताया कि सत्र 2017-19 के बीच कल्याण विभाग की ओर से वाईवीएन यूनिवर्सिटी को पारा मेडिकल में कोर्स कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस दौरान 190 विद्यार्थियों को पारा मेडिकल में विश्वविद्यालय की ओर से 2 वर्ष पढ़ाने के बाद डिग्री प्रदान की गयी। अब इनकी डिग्री को झारखंड पारा मेडिकल काउंसिल फर्जी बता दिया गया है। इससे गुस्साए इस सेशन में पास आउट हुए विद्यार्थी प्रदर्शन करने को मजबूर हुए।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि कल्याण विभाग की ओर से ही इन्हें निजी संस्थान में ट्रेनिंग और इस कोर्स को लेकर भेजा गया था। 2 साल पढ़ने के बाद डिग्री भी प्रदान कर दी गई। जब नौकरी की बात आई तो इनकी डिग्री को फर्जी बता दी गयी है। मामले को लेकर जब कॉलेज के निदेशक के पास विद्यार्थी पहुंचे तो उस दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया। वैसे इस मामले से कल्याण विभाग के पदाधिकारी भी अवगत है।
विद्यार्थी लगातार झारखंड पारा मेडिकल काउंसिल, कल्याण विभाग और यूनिवर्सिटी का चक्कर काट रहे हैं।
मौके पर पहुंचे कल्याण विभाग के निदेशक अजय कुमार झा ने कहा है कि 24 घंटे के अंदर इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। एक जांच कमेटी का गठन होगा, जो भी दोषी होंगे, उनपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Bharat varta Desk बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More