बड़ी खबर

कल्याणपुर में मनी ‘दिव्य दिवाली’, 11 लाख दीयों से हुआ दुर्गा महरानी का भव्य श्रृंगार

Bharat varta Desk

बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर गांव में एक अनोखा दीपोत्सव मनाया गया, जहां 11 लाख दीयों से दुर्गा महारानी का श्रृंगार किया गया। यह आयोजन देश का सबसे बड़ा दीपोत्सव था, जो देश देश के नामचीन होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. नीतीश दुबे द्वारा आयोजित किया गया था। भव्य दीपोत्सव के साथ ही एक महाआरती भी की गई, जिससे दुर्गा महारानी के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

ड्रोन शो, एक दीप मां के नाम, बोले नीतीश दुबे-मां की प्रेरणा से करते हैं आयोजन

11 लाख दीयों की जगमगाहट के अलावा, राज्य के सबसे बड़े दीपोत्सव में ड्रोन शो भी शामिल था, जिससे यह और भी खास हो गया।मां दुर्गा की आराधना के इस आयोजन में “एक दीप मां के नाम” थीम रखी गई। मंदिर परिसर से लेकर गंगा तट तक जलाए गए दीप दृश्य को दिव्य बना रहे थे । दीपों में घी और तिल के तेल का प्रयोग किया गया, जिससे वातावरण में पवित्र सुगंध फैली. भव्यता को और आकर्षक बनाने के लिए ड्रोन शो का भी आयोजन हुआ। लगभग 250 ड्रोन के ज़रिए आसमान में मां दुर्गा की झांकी और महाभारत के दृश्य बनाए गए।‌ इस दृश्य को देखकर हजारों श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। आयोजन समिति के अगुआ जयप्रकाश दुबे कहते हैं कि “इस तरह की दिवाली बनारस के घाटों पर देखी जाती है, लेकिन मुंगेर के छोटे से गांव में इतना भव्य आयोजन बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में दीप केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि अंधकार पर ज्ञान, अधर्म पर धर्म और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है।

गांव पर दुर्गा महारानी की साक्षात कृपा-जयप्रकाश दुबे

जयप्रकाश दुबे के अनुसार .2020 में 1 लाख 75 हज़ार, 2021 में 5 लाख, 2022 में 6 लाख, 2023 में 7 लाख 50 हज़ार और इस साल करीब 11 लाख दीप जलाए गए हैं। आयोजन में कल्याणपुर का यूथ क्लब प्रमुख भूमिका अदा करता है ।

इसके संस्थापक नीतीश दुबे है । जयप्रकाश दुबे ने बताया कि कल्याणपुर का प्राचीन दुर्गा महारानी मंदिर‌ में देवी साक्षात विराजती हैं। उनके आशीर्वाद और चमत्कार के किस्से पुरे मुंगेर और भागलपुर जिले में प्रचलित हैं। जयप्रकाश दुबे के अनुसार माता की कृपा कल्याणपुर गांव और दुबे परिवार पर साक्षात दिखती है। इसीलिए दुबे परिवार हर साल दुर्गा पूजा को भव्य बनाने के लिए अपना तन- मन -धन झोंक देता है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago