राज्य विशेष

कलेक्टर ने अपने तबादले पर जमकर किया लोक नृत्य, कानून मंत्री ने ट्वीट कर की तारीफ

Bharat varta desk:

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक आईएएस अफसर जिलाधिकारी के रूप में अपने तबादले पर लोगों के साथ जमकर लोक नृत्य कर रहे हैं। उनके हाथ में छड़ी है। उपायुक्त के रूप में कार्यकाल पूरा होने पर दी गई विदाई के मौके पर हर्षोल्लास के छन की तस्वीर और वीडियो के कैप्शन के रूप में आईएएस अफसर ने ट्वीटर लिखा, “इस खूबसूरत जगह को छोड़ने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लेना।”
इसकी प्रशंसा करते हुए देश के कानून मंत्री रिजिजू ने ट्वीट किया, “अरुणाचल प्रदेश से जम्मू-कश्मीर तक. युवा और प्रतिबद्ध आईएएस अधिकारी देवांश यादव का जम्मू-कश्मीर में तबादला पर अरुणाचल प्रदेश छोड़ रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोग हमेशा उन मूल्यवान सेवाओं को संजोए रखेंगे जो उन्होंने उपायुक्त के रूप में लोगों को दी हैं।”
यह बता दें कि यह वीडियो अरुणाचल प्रदेश का है जहां उपायुक्त देवांश यादव की पोस्टिंग सीमावर्ती राज्य से समाप्त हो रही है। अब वे जम्मू- कश्मीर में अपनी सेवा देंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

30 नवंबर 2025 को पटना में ज्ञान और साहित्य का महोत्सव – नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल

पटना। बिहार की ऐतिहासिक और साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य… Read More

53 minutes ago

डॉ. राजवर्धन आज़ाद की अध्यक्षता में साहित्य सम्मेलन के 44वें महाधिवेशन की स्वागत समिति गठित

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के 44वें महाधिवेशन की तैयारी जोर-शोर… Read More

2 days ago

पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराया धर्म ध्वजा

Bharat varta Desk 25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी के अवसर पर अयोध्या के श्रीराम… Read More

3 days ago

CJI सूर्यकांत को राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई

Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत ने आज भारत के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI)… Read More

4 days ago

नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, और कौन-कौन बनें मत्री

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में 10वीं बार शपथ ली।… Read More

1 week ago

कल गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे प्रधानमंत्री

Bharat varta Desk आज एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से… Read More

1 week ago