
बेंगलुरु: कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कर्नाटक की सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है. यह कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगी, जो 29 दिसंबर यानी आज से 2 जनवरी तक रहेगी. इससे पहले महाराष्ट्र की सरकार ने भी रात्रि करके लगाने का फैसला लिया था. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 के सुधाकर ने जानकारी देते हुए कहा कि यूके में पाए जाने वाले कोरोना वायरस के दोबारा प्रकोप को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. यह फैसला राज्य की जनता की सुरक्षा के लिए लिया गया है, इसलिए हमें विश्वास है कि लोग इसका पालन करेंगे. बताते चलें कि राज्य में 13993 सक्रिय मामले हैं. वही अब तक कोरोना से राज्य में 12029 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More