
रांची की रहने वाली विमला मुंडा कराटे गोल्ड मेडलिस्ट है
विमला की खराब आर्थिक स्थिति को जान उपायुक्त को त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश
रांची (मुकेश कुमार): कराटे में गोल्ड मेडलिस्ट रांची की विमला मुंडा के लिए अब खुशखबरी है। मुख्यमंत्री की पहल से अब विमला मुंडा को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही विमला की किस्मत संवरने वाली है। खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों में इनका नाम शामिल है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने ये जानकारी दी है। सीएम ने कल उपायुक्त को विमला की आर्थिक तंगी के मामले में अविलंब संज्ञान लेकर मदद करने का निर्देश दिया था।
रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रिट्वीट कर जानकारी दी है कि खेल विभाग द्वारा उन्हें जानकारी मिली है कि विमला मुंडा द्वारा सीधी नियुक्ति के लिए आवेदन दिया गया था। शॉर्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों में विमला मुंडा का नाम शामिल है।
बताते चलें कि विमला मुंडा के संबंध में जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के उपायुक्त को विमला को त्वरित मदद पहुंचाने का निर्देश दिया था।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More