बिजनेस

करदाताओं के लिए आरटीआर भरने की अंतिम तिथि बढ़ी

पटना डेस्क: आयकर विभाग में रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. इसके लिए केंद्रीय प्रत्यक्षीकरण बोर्ड की ओर से निर्देश जारी कर दिया गया है. टैक्स कंसलटेंट प्रणव कुमार घोष ने बताया कि सामान्य नौकरी पेशा करने वालों के लिए 31 दिसंबर की तिथि बढ़ाकर 10 जनवरी कर दी गई है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक अलग-अलग लोगों और कंपनियों के लिए आखिरी तारीख भी अलग तय की गई है. पहले सभी तरह के करदाताओं के लिए आइटीआर भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर थी. तिथियों के बढ़ने की जानकारी दे रहे हैं, टैक्स कंसलटेंट प्रणव कुमार घोष..

पहला: जिन करदाताओं को रिटर्न फाइल करने के लिए फार्म-1 या फिर फॉर्म 4 का प्रयोग करना होता है वे 31 दिसंबर की जगह अब 10 जनवरी तक रिटर्न भर सकेंगे.

दूसरा: आयकर विभाग ने कंपनियों और कारोबारियों के लिए भी रिटर्न भरने की तिथि बढ़ा दी है. वित्त वर्ष 2019-20 के जीएसटी एक्ट 2017 के तहत पंजीकृत व्यापारी अब 28 फरवरी तक रिटर्न भर सकते हैं. वही कंपनियों के लिए रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी कर दी गई है.

तीसरा: एक लाख से ऊपर की देनदारी वाले करदाता जिनका अकाउंट ऑडिट में डाला गया है उनके रिटर्न भरने की तारीख 31 जनवरी 2021 से बढ़ाकर 15 फरवरी 2021 किया गया है.

चौथा: विवाद से विश्वास योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर 31 जनवरी किया गया है.

पांचवा: विदेशी और खास घरेलू लेनदेन वाले खातों का ड्यू डेट 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी 2021 कर दिया गया है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

3 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

4 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

6 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

7 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

7 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago