
Aurangabad: औरंगाबाद जिले के गोह थाना के थानाध्यक्ष मनोज कुमार को निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया है। मनोज कुमार केस मैनेज करने के बदले में 30 हजार घूस ले रहे थे। पटना से आई निगरानी टीम ने उन्हें घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि वे किस मामले में घूस ले रहे थे। निगरानी की टीम ने थानेदार को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना लेकर चली गई है। 26 जनवरी को थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में तिरंगा झंडा फहराकर देश की आन, बाण और शान की याद दिलाई थी और आज सुबह घुस लेते रंगे गिरफ्तार होने से जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हाल ही में औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निगरानी की टीम ने घूस लेते गिरफ्तार किया था। 2 महीने के अंदर औरंगाबाद जिले में निगरानी की यह दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More