Categories: बड़ी खबर

एमडीडीएम कॉलेज की छात्राओं ने किया हंगामा परीक्षा रद्द होने की सूचना नहीं देने पर भड़की छात्राएं

मुजफ्फरपुर संवादाता : पार्ट थर्ड की परीक्षा रद्द होने की सूचना नहीं होने पर रविवार को एमडीडीएम कॉलेज में  छात्राओं ने हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया. छात्राओं का आरोप था कि परीक्षा की तारीख बदलने की सूचना उन्हें कॉलेज की तरफ से नहीं दी गयी. उन्होंने कॉलेज के कर्मचारियों पर बदसलूकी का भी इल्जाम लगाया.
छात्राओं ने बताया कि पहले छह दिसंबर को परीक्षा होनी थी लेकिन जब हमलोग आये तो   पता चला कि आज परीक्षा नहीं होगी. इसकी कोई सूचना हमें नहीं दी गयी. हमलोग ग्रामीण इलाकों से आते हैं, इतनी दूर से आने जाने में परेशानी होती है. कॉलेज को इसकी सूचना हमें देनी चाहिए. अखबार में परीक्षा की तारीख बदलने की बात पर छात्राओं ने कहा कि कॉलेज पर नोटिस नहीं चिपकाया गया.

छात्राओं ने  कहा कि हमारे साथ कॉलेज के कर्मचारियों ने गलत व्यवहार किया. परीक्षा नहीं होने और कर्मचारियों से बहस के बाद आक्रोशित छात्राओं ने कॉलेज के सामने सड़क  जाम कर दिया. सड़क जाम हो जाने के बाद वहां अफरातफरी मच गयी. कई गाड़ियों की लाइन वहां लग गयी. जाम हटाने के लिए पुलिस को सूचना दी गयी. इसके बाद पहुंची पुलिस ने छज्ञत्राओं को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्रायें नहीं मान रहीं थी. काफी देर समझाने के बाद छात्राओं ने आंदोलन खत्म किया.  परीक्षा विभाग ने छह दिसंबर की परीक्षा की तारीख बदलकर 11 दिसंबर कर दी है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago