
सेंट्रल डेस्क: केंद्रीय बजट के संबंध में रायशुमारी के लिए शनिवार को हो रही एनडीए की एक महत्वपूर्ण बैठक में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान को भी आमंत्रित किया गया है. वर्चुअल बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे.
चिराग पासवान को इसमें शामिल होने की सूचना ने जदयू के भीतर सरगर्मी बढ़ा दी है. यहां बता दें कि लोजपा ने विधानसभा चुनाव एनडीए से अलग होकर लड़ा था. यही नहीं चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पूरे चुनाव के दौरान मोर्चा खोल कर रखा था. उनके खिलाफ लगातार हमला करते रहे. हालांकि लोजपा की चुनाव में बुरी तरह हार हुई. केवल एक विधायक जीते.जदयू से लोजपा की इतनी दूरी बढ़ गई है कि यह माना जा रहा है कि यदि चिराग और उनकी पार्टी को एनडीए में शामिल रहने का भाजपा मौका देगी तो जदयू को यह हजम नहीं हो पाएगा. हालांकि यह भी जानकारी मिली है कि अस्वस्थ होने के कारण चिराग पासवान इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More