
Oplus_131072
Bharat varta Desk
महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में कांग्रेस नेता के मंच से पीएम नरेंद्र मोदी को दी गई मां की गाली के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बिहार बंद का असर दिखा। पटना समेत बिहार के सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) समेत अन्य सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोका । ये बंद पांच घंटे का था।। पटना के सांसद रवि शंकर प्रसाद, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संजय मयूख आदि ने पटना में बंद का मोर्चा संभाला।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और तीन वामपंथी दलों सीपीआई, सीपीएम व सीपीआई-माले ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ यात्रा निकाली थी। पटना से राजगीर जा रहे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी बंद के जाम में कुछ देर फंसे रहे, हालांकि बाद में कार्यकर्ताओं ने उन्हें देखने के बाद जाने दिया।
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More