
Bharat varta desk: बच्चों का एनजीओ चलाने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी और मानवाधिकार कार्यकर्ता हर्ष मंदर के दिल्ली स्थित आवास और कार्यालयों पर ईडी ने छापा मारा है। वे दिल्ली में दो चिल्ड्रन होम चलाते हैं। उनमें पैसे की गड़बड़ी पाई गई है। जिसके बाद से ईडी ने यह कार्रवाई की है। लेकिन 16 सितंबर को छापे के 4 घंटे पहले हर्ष मंदर अपनी पत्नी के साथ जर्मनी के लिए निकल गए थे। बताया गया कि मानवाधिकार कार्यकर्ता हर्ष मंदर बर्लिन स्थित रॉबर्ट बोश्च एकेडमी में 6 महीने की फेलोशिप प्रोग्राम के लिए गए हैं।
चिल्ड्रन होम्स में घपले की दर्ज हुई थी प्राथमिकी
दरअसल, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने हर्ष मंदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसमें कहा गया था कि दिल्ली के मेहरौली स्थित हर्ष मंदर के दो चिल्ड्रेन होम्स अमन घर (लड़कों के लिए) और खुशी रेनबो (लड़कियों के लिए) में पैसों के लेनदेन को लेकर अनियमितता पाई गई थी।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More