
Bharat Varta Desk: एडीएम के बेटे को बदमाशों ने मार कर गंगा में फेंक दिया है। हत्या ईंट पत्थर से कूचकर की गई है। एडीएम का बेटा दीपक पुरुषोत्तम अपने दोस्तों के साथ रोज शाम को दीघा गंगा घाट जाता था। मंगलवार की शाम को जब वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान गंगा में तैरती हुई उसकी लाश मिली। एडीएम पुरुषोत्तम पासवान सहरसा में पदस्थापित हैं। पटना के नागेश्वर बाग कॉलोनी मेंं उनका परिवार रहता है। 30 साल का दीपक उनका इकलौता बेटा था। वह दिल्ली में नौकरी करता था मगर लॉकडाउन के दौरान घर पर रह रहा था। पुलिस हत्या के कारणों की छानबीन कर रही है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More