एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए सरकार

Bharat varta Desk

दोनों चरणों के चुनाव के बाद उम्मीदवारों के भविष्य मतपेटियों में बंद हो गया है और परिणाम 14 नवंबर को सामने आएगा मगर बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान के बाद आए एक्जिट पोल के नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में लौटता नजर आ रहा है। अगर ये नतीजे वास्तविक परिणाम में बदलते हैं तो राजग की स्थिति नयी विधानसभा में पहले से बेहतर हो सकती है।

दूसरे चरण के मतदान के ठीक बाद मंगलवार को विभिन्न टीवी समाचार चैनलों पर प्रसारित आठ सर्वे कंपनियों द्वारा अलग अलग जारी एक्जिट पोल के सभी अनुमानों में सत्तारूढ राजग अच्छे अंतर के साथ जीत दर्ज करने जा रहा है। इन अनुमानों में राजग को 130 से 167 सीटों पर जीतता दिखाया जा रहा है।

कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 70 से 108 सीटों पर आगे दिखाया जा रहा है। इस चुनाव में बड़े जोर शोर से मैदान में उतरी राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को शून्य से 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

इस चुनाव में कुल 243 सीटों के लिए दो चरणों में छह और 11 नवंबर को मतदान हुआ। इसमें मतदाताओं ने हिस्सेदारी का नया रिकार्ड बनाया। पहले चरण में 121 सीटों पर 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि दूसरे चरण में आज 122 सीटों पर 68.76 प्रतिशत वोट पड़े। इस बार दोनों चरणों में रिकार्ड मतदान हुआ।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago