बड़ी खबर

कल काउंटिंग, पूरे बिहार में हाई अलर्ट, एमएलसी सुनील सिंह पर एफआईआर

Bharat varta Desk

बिहार के सभी 38 जिलों में स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी. मतगणना को लेकर पूरे बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. भड़काऊ बयान देने के आरोप में राष्ट्रीय जनता दल के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह पर एफआईआर दर्ज किया गया है.

बिहार में नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात होंगे’ बयान पर फंसे राजद के सुनील सिंह, एफआईआर

आरोप के मुताबिक राजद एमएलसी सुनील सिंह ने आज पटना में प्रेस वार्ता की. उन्होंने एनडीए सरकार पर आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी हारने वाले प्रत्याशी को जिताने की कोशिश में लगे हैं। इसके लिए हर तरह की कोशिश कर रहे हैं. सुनील सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर गलत न करें, वरना ऐसी तस्वीर सामने आएगी जो बिहार में कभी नहीं देखी गई है. वो लोग 2020 में हुए मतगणना को दोहराना चाहते हैं। पिछली बार जैसे काऊंटिंग रुकवा दी थी, इस बार अगर गड़बड़ी हुई तो नेपाल जैसा नाजारा बिहार की सड़कों पर दिखेगा. उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

इसके बाद साइबर थाने में उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 174, 353, 352, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(4) और 125 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

दिशा निर्देश के मुताबिक मतगणना परिसर के 100 मीटर की परिधि में किसी भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी के साथ चार या चार से अधिक व्यक्तियों का समूह बनाना मना रहेगा. बीएनएसएस की धारा 163 लागू रहेगी. किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक दल या संगठन द्वारा राजनीतिक कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस (विजय जुलूस सहित), धरना या प्रदर्शन पर रोक रहेगा.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

4 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago