
कम संसाधन के बीच में ग्रामीणों और शिक्षकों की अनोखी पहल से दुमका के डुमरथर में बच्चे प्राप्त कर रहे शिक्षा
मनुष्य यदि ठान ले तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है मनुष्य निर्माण का दूसरा नाम है। इसका उदाहरण सामने है । ये तस्वीरें दुमका के जरमुंडी ब्लॉक के डुमरथर गांव की हैं। कोरोना महामारी के काल में जहां शहरों के बच्चे ऑनलाइन अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं, वहीं ग्रामीण भारत के गरीब परिवारों के बच्चे ऑनलाइन शिक्षा हासिल कर पाने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में झारखंड के संताल परगना प्रमंडल के इस हिस्से में एक अनोखी पहल देखने को मिली है। यहां घर की दीवार पर थोड़ी दूरी के साथ कई ब्लैकबोर्ड बना दिये गये हैं, ताकि सोशल डिस्टेंसिग का पालन हो सके। इन्हीं ब्लैकबोर्ड पर छात्र शिक्षक के पढ़ाये पाठ लिखते भी हैं और सवाल के जवाब भी लिख कर देते हैं। तस्वीर में स्कूल शिक्षक डॉ सपन कुमार हाथ में कम्युनिटी लाउड स्पीकर लेकर छात्रों को पढ़ा रहे हैं। खबर के मुताबिक, 200 से ज्यादा छात्र इस विशेष कक्षा में पढ़ने पहुंच रहे हैं। शिक्षक, गांव के अभिभावक की कोशिशों का एक सुखद परिणाम सामने देखने को मिल रहा है । एक और जहां निजी विद्यालय फीस को लेकर कई तरह के परेशानियां उत्पन्न कर रहे हैं, वही कम संसाधन वाले शिक्षक एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं।
सहयोग- बोरियो अप्डेट्स।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More