Categories: बड़ी खबर

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद से NIA ने एक और आतंकवादी को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में हमले कि रची जा रही थी साजिश

कोलकाता:  NIA ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से बीते शनिवार को अलकायदा के एक और आतंकी को गिरफ्तार किया है. इसके मिलाकर हाल में पकड़े गए अलकायदा आतकियों की तादाद 10 तक पहुंच गई है. एनआईए मे जिस आतंकी को गिरफ्तार किया है उसका नाम शमीम है और वो मुर्शिदाबाद के जालंगी का रहने वाला है.

NIA ने शमीम को अल कायदा के लिए काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. घर बनाने का काम करने वाले शमीम पर आतंकवादी गतिविधियों के लिए हथियारों की सप्लाई का आरोप है. शमीम को पिछले हफ्ते मुर्शिदाबाद और केरल से गिरफ्तार किए गए आलकायदा आतंकियों से पूछताछ के बाद पकड़ा गया है. NIA ने पिछले हफ्ते मुर्शिदाबाद के अलावा केरल के अर्नाकुलम में भी छापा मारकर इन्हें पकड़ा था.इनमें से 6 को मुर्शिदाबाद और 3 को अर्नाकुलम से पकड़ा गया था, साथ ही इनके पास से हथियार और गोला बारूद तैयार करने का सामान भी बरामद हुआ था. इन लोगों से पूछताछ में पता चला था कि ये हथियार जमाकर देश में आतंकवादी कार्रवाइयो को अंजाम देने और आतंकी हमलों की योजना बना रहे थे, पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है ताकि इनके और साथियों को भी गिरफ्तार किया जा सके.बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए संदिग्धों का संपर्क पाकिस्तान से है और इनकी नयी दिल्ली समेत देश के कई सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने की योजना थी।एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध आतंकवादियों से बड़ी मात्रा में हथियार, देश-निर्मित आग्नेयास्त्र, स्थानीय स्तर पर निर्मित शरीर कवच, जिहादी साहित्य और विस्फोटक बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले साहित्य बरामद किए गए हैं। वे दिल्ली-एनसीआर, कोच्चि और मुंबई सहित कई स्थानों पर हमले की योजना बना रहे थे।
Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago