
रांची: भारत में कोरोना का संक्रमण दोबारा तेजी गति से बढ़ने लगा है कई राज्यों में दोबारा लॉकडाउन लगाने की तैयारी हो रही है। वही कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी आए दिन बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच एकीकृत बिहार (बिहार-झारखंड) सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता ओम प्रकाश लाल को रांची के रिम्स अस्पताल में कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। बाघमारा से तीन बार रहे विधायक का इलाज रिम्स के कोरोना वार्ड में चल रहा था। हालांकि एक दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व विधायक ओपी लाल के निधन पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि बाघमारा के पूर्व विधायक के निधन की खबर से वे आहत हैं। ओम प्रकाश लाल 1985 में पहली बार बाघमारा से विधायक चुने गए थे। उसके बाद 1990 और 1995 के चुनाव में भी जीत हासिल कर उन्होंने लगातार तीन बार विधायक रहने का रिकॉर्ड बनाया। साल 2000 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वह कभी चुनाव नहीं जीत सके।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More