बड़ी खबर

ऋत्विका पांडेय ने भारतीय वन सेवा की परीक्षा में किया टॉप

Bharat varta desk:

झारखंड के गढ़वा की रहने वाली ऋत्विका पांडेय ने भारतीय वन सेवा की परीक्षा में पहला रैंक हासिल किया है। ऋत्विका पांडेय का चयन यूपीएससी परीक्षा 2023 के तहत भारतीय वन सेवा में हुआ है। ऋत्विका के पिता विजय पांडेय हॉर्टिकल्चर बोर्ड में डिप्टी डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत हुए हैं। उनके दादा विक्रमा पांडे पलामू प्रमंडल शिक्षक संघ के नेता हुआ करते थे। उसका इकलौता बड़ा भाई प्रियांशु पांडेय भारतीय पुलिस सेवा में हैं और अभी शिमला में पदस्थापित है। पैतृक गांव कुंडी में उन लोगों का कभी-कभार आना-जाना होता है। पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। वह बीटेक करने के बाद यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। उसे दूसरे प्रयास में सफलता मिली है। यह परीक्षा वर्ष 2023 में आयोजित की गई थी। इंटरव्यू 22 अप्रैल से 1 मई 2024 आयोजित किया गया था, जिसके आधार पर कुल 147 उम्मीदवारों को भारतीय वन सेवा में पदों पर नियुक्ति करने की अनुशंसा की गई है। इसमें 43 उम्मीदवार सामान्य वर्ग, 20 ईडब्ल्यूएस, 51 ओबीसी, 22 एससी, 11 एसटी वर्ग के उम्मीदवार हैं। ऋतविका पांडे ने टॉप किया है। वहीं दूसरे पायदान पर काले प्रतीक्षा नानासाहब और तीसरे नम्बर पर स्वास्तिक यदुवंशी हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 day ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

5 days ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

5 days ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

5 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

5 days ago