शिक्षा मंच

उर्दू परामर्शदात्री समिति गठित, नौशाद अध्यक्ष, शबाना सदस्य नामित

Bharat varta Desk

बिहार सरकार ने उर्दू परामर्शदात्री समिति का पुनर्गठन किया है। इसमें किशनगंज के ठाकुरगंज विधानसभा के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री नौशाद आलम को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि भागलपुर की जानी- मानी महिला कार्यकर्ता शबाना दाऊद को समिति का सदस्य बनाया गया है। समिति राज्य की द्वितीय राजभाषा उर्दू की प्रगति के संबंध में सरकार को परामर्श देगी।

समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के पद कई सालों से रिक्त थे। अध्यक्ष के अलावा कुल आठ सदस्य बनाए गए हैं। इनमें डॉ. मिशवाउद्दीन वोखारी (किशनगंज), शबाना दाउद (भागलपुर), यासमीन खान (पटना), प्रो. (डॉ.) शौकत अंसारी (दरभंगा), इसराईल राईन (जहानाबाद), मुरर्तुजा अली कैशर (सिवान) और अलताफ राजू (सारण) शामिल हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सीएम नीतीश के समृद्ध यात्रा के दौरान विस्फोट, एक की मौत

Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More

1 day ago

आईएएस संजीव दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर

Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More

2 days ago

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More

3 days ago

कर्नाटक के डीजी सस्पेंड

Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में नई ट्रेनों को झंडी दिखलाई

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More

6 days ago

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 को

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More

1 week ago