
सुपौल संवाददाता: जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक पान दुकानदार द्वारा उधार में गुटखा नहीं दिए जाने के कारण बदमाशों ने दुकानदार के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मटकुरिया गांव में मंगलवार की सुबह उधार में गुटखा नहीं देने पर अपराधियों ने दुकानदार के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दे भाग निकला। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित लोगों ने जहां चौकीदार को पीट दिया वहीं शव के साथ एनएच को भी जाम कर दिया। वहीं हत्या और सड़क जाम की सूचना पर लोगों को समझाने घटनास्थल पर पहुंचे
एसएचओ से भी लोगों ने दुर्व्यवहार किया। पुलिस का लाख समझाने के बाद भी लोग सड़क जाम कर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया है। जिस कारण लोगो को भारी परेशानी हो रही है। आक्रोशित लोगों ने बताया कि 25 वर्षीय मिथिलेश कुमार को अपाचे पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More