
सेंट्रल डेस्क: आज एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देश में चर्चा का विषय बन गया है. बसंत पंचमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत सिने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के मुंबई स्थित घर पहुंचे और उनसे मिले. भागवत करीब 1 घंटे तक उनके घर पर रहे. हालांकि इस मुलाकात के संबंध में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि यह राजनीतिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक मुलाकात है मगर इस मुलाकात को पश्चिम बंगाल के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. मिथुन बंगाल के रहने वाले हैं. वहां के समाज पर उनका गहरा असर है. भाजपा बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उखाड़ फेंकना चाहती है. बताया जा रहा है कि मिथुन चक्रवर्ती चुनाव में भाजपा का चेहरा हो सकते हैं. इस लिहाज से भाजपा में मिथुन पर एनएसएस के जरिए पासा फेंका है.
Bharat varta Desk जी कृष्णय्या हत्याकांड में बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद… Read More
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More