
लखनऊ संवाददाता: उत्तर प्रदेश के अमरोगा जिले में गंगेश्वरी के नजदीक खेत की जुताई के दौरान चांदी के सिक्कों से भरा कलश निकला। ग्रामीणों को इसकी भनक लगते ही वहां सिक्के लूटने की होड़ मच गई। उधर से गुजर रहे लोगों ने भी सिक्के बटोर लिए। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची सभी लोग यहां से जा चुके थे। पुलिस को वहां पर न कलश मिला और न ही सिक्के। बाद में पुलिस को ट्रैक्टर चालक के पास एक सिक्का मिला। सिक्का खुदरा होने की वजह से इस पर अंकित वर्ष आदि की कोई जानकारी नहीं हो पा रही है।
गंगेश्वरी के शौकत अली का गांव के नजदीक ही खेत है जिसमें पिछले कई वर्षों से कोल्हू चलता था। इस बार कोल्हू नहीं चला। लिहाजा जमीन में सरसों की बुवाई के लिए शौकत अली का ड्राइवर शनिवार दोपहर बाद ट्रैक्टर लेकर जुताई करने पहुंच गया।
ग्रामीणों के मुताबिक जुताई के दौरान उसे मिट्टी में दबा हुआ कलश मिला। जिसमें चांदी के सिक्के भरे हुए थे। नजदीक में कंडे भर रहे ग्रामीण और बच्चों को खबर लगी तो वह मौके पर पहुंच गए और सिक्के बटोरने लगे। राह चलते लोगों ने सिक्के बटोरे। थोड़ी देर के भीतर गांव में सिक्के निकलने की खबर फैल गई। किसी ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक सभी लोग जा चुके थे। पुलिस किसान के घर भी पहुंची लेकिन वहां भी कोई नहीं मिला। शौकत अली ने बताया कि वह दूसरे खेत पर कार्य कर रहे थे। उन्हें सिक्के निकलने की जानकारी मिली है। एक सिक्का भी मिला है जिसे ट्रैक्टर चालक को दे दिया है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More