पॉलिटिक्स

उत्तराखंड सीएम के शपथ में जमकर लगे नारे, “युवाओं ने भर दी हामी, पुष्कर धामी.. पुष्कर धामी”

देहरादून, भारत वार्ता संवाददाता : पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इसी के साथ ही 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में पुष्कर सिंह धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज, मदन कौशिक सहित तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। वहीं 5 बजकर 14 मिनट पर शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने की घोषणा हुई। इसके तुरंत बाद राज्यपाल पोडियम पर पहुंचीं और उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

शपथग्रहण समारोह के दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई। सीएम पुष्कर सिंह धामी के समर्थकों ने “युवाओं ने भर दी हामी, पुष्कर धामी.. पुष्कर धामी” का नारे लगाए। पुष्कर सिंह धामी को शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 11 मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि ​मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में सबसे पहला नाम सतपाल सिंह महाराज का रहा। इसके बाद पौड़ी से विधायक हरक सिंह रावत और फिर विधायक वंशीधर भगत सिंह को शपथ दिलाई गई। ज्ञात हो कि वंशीधर भगत पांच बार मंत्री रह चुके हैं और वह छठवीं बार फिर मंत्री बने हैं। इसके अलावा यशपाल आर्य को शपथ दिलाई गई। यशपाल आर्य भी पिछली सरकार में परिवहन मंत्री थे। डिडिहार से विधायक बिशन सिंह को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसी के साथ ही सु​बोध उनियाल, अरविंद पांडेय, मसूरी से लगातार दूसरी बाद विधायक गणेश जोशी, धनसिंह रावत, रेखा आर्या, यतीश्वरानंद को भी राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरी पार्टी ने एक सैनिक के परिवार में पैदा हुए जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं थी, उसके बाद भी मुझे मुख्य सेवक के रूप में काम करने का अवसर प्रदान किया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए युवा पीढ़ी अवैध संपत्ति को ठुकराए: जस्टिस बी.वी. नागरत्ना

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर… Read More

22 hours ago

आदित्य साहू होंगे झारखंड भाजपा के अध्यक्ष

Bharat varta Desk राज्यसभा सांसद आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। नामांकन दाखिल… Read More

1 day ago

बंगाल में SIR पर चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की नोटिस

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर चल… Read More

2 days ago

हिंदी समाज को जोड़ने वाली सांस्कृतिक शक्ति है — सुनील अम्बेकर,विश्व हिंदी परिषद के सम्मेलन में ध्येयगीत की गूंज

Bharat varta Desk विश्व हिंदी परिषद के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ परिषद के… Read More

3 days ago

‘गजनी से औरंगजेब तक अतीत में हो गए दफन, सोमनाथ वहीं खड़ा’- PM मोदी

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा' का नेतृत्व किया. यह… Read More

3 days ago