
Bharat varta Desk: बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार ने दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी व पूर्व में बिहार कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी के सदस्य रह चुके देवेंद्र यादव से मुलाकात की। उन्होंने उनसे पार्टी में युवाओं को तरजीह देने की वकालत की। जल्द ही कांग्रेस पार्टी बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल करने वाली है। ललन कुमार कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए लगातार युवाओं की तरजीह देने की वकालत पार्टी के सीनियर लीडर के पास कर रहे हैं। वे लगातार सीनियर लीडर्स से मुलाकात कर रहे हैं। बीते दिनों राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार के साथ कांग्रेस के सीनियर लीडर गुलाम नबी आजाद से मुलाकात कर बिहार की राजनीतिक पर लंबी चर्चा की है। जिसके बाद ललन कुमार ने अन्य नेताओ के साथ कांग्रेस की वरीय नेत्री व पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार से मिलकर बिहार के ग्रास रुट लेवल कार्यकर्ताओं के डिमांड को भी रखा था। उन्होंने कहा कि आने वाले समय देश और बिहार की जनता कांग्रेस पार्टी से वर्तमान व्यवस्था परिवर्तन की उम्मीद कर रही। बिहार के युवाओं का एनडीए गठबंधन की सरकार से मोहभंग हो चुका है। यह सही समय है जब अधिकाधिक युवा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी के कमिटी में जगह मिले, जो पार्टी के मजबूती के लिए फायदेमंद साबित होगा।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More