
Bharat Varta Desk: पिछले दिनों नीति आयोग के आए राष्ट्रीय सर्वे रिपोर्ट में बिहार सबसे पीछे रहा, यहां तक कि झारखंड से भी पीछे. एक बार फिर शिक्षा के राष्ट्रीय सर्वे में बिहार झारखंड से भी पीछे 33 वे नंबर पर है. शिक्षा मंत्रालय की ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (एआईएसएचई) की 2019-20 की रिपोर्ट में बिहार राष्ट्रीय औसत से 12.6 तो झारखंड से 6.4% पीछे हैं.
12वीं के बाद 85.5 प्रतिशत छात्र या तो पढ़ाई छोड़ देते या दूसरे राज्यों में चले जाते
बिहार के 12वीं के बाद 85.5 प्रतिशत छात्र या तो पढ़ाई छोड़ देते हैं या फिर आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में चले जाते हैं. 18 से 23 साल के उम्र वाले छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के मामले में बिहार सिर्फ लद्दाख, लक्षद्वीप, दमन दीव और दादरा नगर हवेली जैसे प्रदेशों से ही आगे है. कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों में नामांकन की दर बिहार मेंमात्र 14.5% है जबकि राष्ट्रीय औसत 27.1% है।मिली जानकारी के अनुसार
2019-20 में राज्य के कॉलेजों और उच्च शिक्षा संस्थानों में मात्र 1738432 छात्रों ने दाखिला लिया. यह आंकड़ा देश में बिहार की बदहाल उच्च शिक्षा को दर्शाता है. यहां बता दें कि उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले का देश में सबसे अधिक दर वाला राज्य सिक्किम है जहां सबसे अधिक 75.8 प्रतिशत नामांकन दर है.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More