बड़ी खबर

ईडी की पूछताछ खत्म होने के बाद बोले सीएम हेमंत सोरेन- न झुकूंगा, ना डरूंगा, गोली खाने को तैयार, षड्यंत्रकारियों के ताबूत में अंतिम कील ठोकूंगा

Bharat varta desk:

झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन से ED ने बंद कमरे में करीब 7 घंटे तक पूछताछ की . ईडी ने हेमंत सोरेन का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया. ये पूरी प्रक्रिया ईडी के दफ्तर की बजाय सीएम हाउस में हुई. सुबह से ही सीएम आवास के बाहर हजारों कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे और ईडी की पूछताछ खत्म होने तक सीएम आवास के बाहर डटे रहे. सीएम हेमंत सोरेन ईडी की पूछताछ खत्म होने के बाद आवास से पैदल ही निकल गए. उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया. वह एलपीएन शाहदेव चौक पर कार्यकर्ताओं से मिले. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि सरकार बनने के बाद से षड्यंत्र के जाल बिछाए जा रहे हैं. हम न कभी झुके हैं, न डरे हैं. हेमंत सोरेन हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा रहेगा, ये वादा करता हूं. जरूरत होगी तो गोली खा लेंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं. कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पैदल ही सीएम हाउस के पीछे के गेट से सीएम हाउस लौट गए. उधर मिली जानकारी के अनुसार ईडी की पूछताछ अभी पूरी तरह पूरी नहीं हुई है। एक बार और ईडी के अधिकारी सीएम आवास जाकर मुख्यमंत्री से पूछताछ कर सकते हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए युवा पीढ़ी अवैध संपत्ति को ठुकराए: जस्टिस बी.वी. नागरत्ना

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर… Read More

55 minutes ago

आदित्य साहू होंगे झारखंड भाजपा के अध्यक्ष

Bharat varta Desk राज्यसभा सांसद आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। नामांकन दाखिल… Read More

3 hours ago

बंगाल में SIR पर चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की नोटिस

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर चल… Read More

1 day ago

हिंदी समाज को जोड़ने वाली सांस्कृतिक शक्ति है — सुनील अम्बेकर,विश्व हिंदी परिषद के सम्मेलन में ध्येयगीत की गूंज

Bharat varta Desk विश्व हिंदी परिषद के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ परिषद के… Read More

2 days ago

‘गजनी से औरंगजेब तक अतीत में हो गए दफन, सोमनाथ वहीं खड़ा’- PM मोदी

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा' का नेतृत्व किया. यह… Read More

2 days ago