बड़ी खबर

इनकम टैक्स कमिश्नर को 10 लाख घूस लेते सीबीआई ने किया गिरफ्तार, घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी

Bharat varta desk

सोमवार की रात सीबीआई की टीम ने धनबाद में इनकम टैक्स के अधिकारी संतोष कुमार को एक कारोबारी से 10 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा. फिर आईटी अधिकारी से जुड़कर काम करने वाले हाउसिंग कॉलोनी के डॉक्टर प्रणय पूर्वे, कतरास रोड मटकुरिया के आउटसोर्सिंग संचालक गुरपाल सिंह और अशोक चौरसिया के भी ठिकाने पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की और सबकोहिरासत में ले लिया. संतोष कुमार धनबाद और पटना सर्किल के इनकम टैक्स के इंचार्जहैं. वह चीफ कमिश्नर के पद पर हैं. आज उनके पटना स्थित आवास पर इनकम टैक्स की छापेमारी भी हो रही है.

सूत्रों से मिली जानाकारी के अनुसार सीबीआई की टीम आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर रात भर छापेमारी करती रही. सभी के ठिकानों से कई अहम दस्तावेज जब्त किया गया है. जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है. गुरपाल सिंह आउटसोर्सिंग कंपनी के साथ साथ बड़े ट्रांसपोर्टर भी हैं. डॉ प्रणय पूर्वे धनबाद क्लब के सचिव हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार पटना के प्रधान आयकर आयुक्त हैं. साथ ही वह धनबाद क्षेत्र के प्रधान आयकर आयुक्त के प्रभार में चल रहे हैं. बताया जा रहा है कि पटना की सीबीआई की टीम ने आयकर आयुक्त को दस लाख रुपए लेते गिरफ्तार किया है. जिसके तार धनबाद के कारोबारियों और डॉक्टर से जुड़े हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

1 day ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

3 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

4 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

5 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

5 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago