
पटना संवाददाता
बेटे को लेकर पिता इंटर की परीक्षा दिलाने जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही ट्रक में उन्हें रौंद दिया. तत्काल घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई .इस दर्दनाक हादसे से लोगों में भय का माहौल हो गया है. घटना वैशाली जिले की है.
यमराज बन कर दौड़ रही बड़ी गाड़ियां
सूबे की सड़कों पर ट्रक और दूसरी बड़ी गाड़ियां यमराज बन कर दौड़ रही हैं . आए दिन नेशनल हाईवे ऑल स्टेट हाईवे पर दुर्घटना में लोग मारे जा रहे हैं . बड़ी गाड़ियों की गति पर किसी का नियंत्रण नहीं है . सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने के नाम पर केवल खानापूरी हो रही है. पेट्रोलिंग दस्तों का अनियंत्रित ढंग से चल रही गाड़ियों का ध्यान नहीं रहता है. उनका जोर केवल वसूली पर होता है.
अनियंत्रित ट्रक ने ली जान
ताजा घटना वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधेरावर चौक की है .
मिली जानकारी के अनुसार मनोज सिंह अपने बेटे शिवम कुमार को इंटर की परीक्षा दिलाने के लिए हाजीपुर ले जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और उन्हें बुरी तरह कुचल दिया. दोनों ने तत्काल दम तोड़ दिया. दुर्घटना के बाद आपको स्थित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया. ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे है. दोषियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए. ग्रामीणों का कहना है कि सड़कों पर चलने वाले ट्रकों के वेग पर नियंत्रण नहीं रहता है. लव यू का कहना है कि गाड़ियों का परिचालन सुरक्षित ढंग से होना चाहिए.
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More