75 साल से अधिक उम्र वालों को आयकर रिटर्न नहीं, इनकम टैक्स में और कोई राहत नहीं

सेंट्रल डेस्क: आम बजट में 75 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए आयकर रिटर्न नहीं भरने की छूट दी गई है. बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुश्किल दौर में यह तैयार किया बजट है. उन्होंने कहा कि पेंशन पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. लेकिन इस बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस बजट में न तो कोई अतिरिक्त टैक्स छूट की घोषणा की गई और न ही टैक्स स्लैब में कोई सुधार किया गया है.

जाने क्या है व्यवस्था

पर्सनल इनकम टैक्स का स्लैब और छूट – 2.5 लाख रुपये तक- कोई टैक्स नहीं2.5-5 लाख रुपये – 5 प्रतिशत टैक्स5-10 लाख रुपये – 20 प्रतिशत टैक्स10 लाख और उससे अधिक- 30 प्रतिशत टैक्सकॉरपोरेट टैक्स की दरें और सरचार्ज सेक्शन115BA (400 करोड़ रुपये तक टर्नओवर) – 25 % सरचार्ज 7 %सेक्शन 115BAA – 22% सरचार्ज 10 %सेक्शन 115BAB – 15 % सरचार्ज 10%अन्य मामलों में- 30 % सरचार्ज 7 से 12 %

किसानों की चर्चा के दौरान सदन में हंगामा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जैसे ही बजट भाषण में यह कहना शुरू किया कि किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम किया जा रहा है वैसे ही विपक्षी दल के सांसद हंगामा करने लगे. मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की तुलना में मोदी सरकार 3 गुना अधिक राशि किसानों के खातों में पहुंचा रही है.दाल, गेंहू, धान समेत अन्य फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई है.मोदी सरकार में एमएसपी बढ़ाकर उत्पादन लागत का 1.5 गुना किया गया है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago