
Bharat varta desk: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में जेल भिजवा कर देशभर में सुर्खियों में आए एनसीबी (NCB) के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने अब खुद को कानूनी कार्रवाई से बचाने की गुहार लगाई है।
समीर वानखेड़े ने मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले को पत्र लिखकर किसी भी “गलत मंशा से उन्हें फंसाने के लिए कानूनी कार्रवाई” से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि
“रिश्वत के आरोपों के संबंध में मुझे गलत ढंग से फंसाने के लिए कुछ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लिखा है कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए पहले ही एनसीपी के महानिदेशक को जानकारी दी जा चुकी है। इसके बाद अलग से कोई लीगल एक्शन की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि कई सार्वजनिक पदों पर बैठे महत्वपूर्ण लोग उन पर रिश्वत लेने का आरोप लगा रहे हैं। यहां बता दें कि कुछ गवाहों और राकंपा के नेताओं ने वानखेड़े पर यह आरोप लगाया है कि वह पैसे वसूलने के लिए नशा के केस में महत्वपूर्ण लोगों को फंसाते हैं और पैसे लेकर उन्हें बचाते हैं। उन पैसों से विदेश यात्रा करते हैं।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More