बड़ी खबर

आर्म्स एक्ट में लालू यादव के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट

Bharat varta desk:

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है. लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच बिहार के मध्य प्रदेश के ग्वालियर में MP/MLA कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है. ग्वालियर कोर्ट ने यह वांरट आर्म्स एक्ट के मामले में जारी किया है.
जानकारी के लिए बता दें कि साल 1995 और 1997 में फर्जी फॉर्म नंबर 16 (जो आर्म्स डीलर के लिए जारी होते हैं) को तैयार कर हथियारों की सप्लाई के मामले में पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की गिरफ्तारी का वारंट जरी किया गया है. यहां फर्जीवाड़ा 23 अगस्त 1995 से लेकर 15 मई 1997 के बीच किया गया था.

कुल तीन फर्म से हथियार और कारतूस की खरीद की गई थी. इस मामले में लालू प्रसाद यादव सहित 23 आरोपियों के नाम शामिल हैं. इसमें से 6 के खिलाफ ट्रायल चल रहा है, दो की मौत हो चुकी है, जबकि 14 फरार हैं. पुलिस ने इस मामले में जुलाई 1998 में आरोप पत्र दाखिल किया था. अप्रैल 1998 में पुलिस ने लालू प्रसाद यादव पुत्र कुंद्रिका सिंह का फरारी पंचनामा तैयार किया जबकि बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के पिता का नाम कुंदन राय है.

ऐसे में ये मामला ग्वालियर एमपी-एमएलए कोर्ट में आ गया है, क्योंकि उसमें लालू प्रसाद यादव का नाम जुड़ा हुआ है. कुल मिलाकर लालू यादव को एक बड़ा झटका ग्वालियर की एमपीएमएलए कोर्ट से लगा है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

2 days ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago