
पटना भारत वार्ता संवाददाता: केंद्रीय मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के पटना पहुंचने के पहले उपेंद्र कुशवाहा जहानाबाद की ओर निकल गए। उन्होंने जाने के पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आरसीपी के आगमन और उनके स्वागत की आधिकारिक सूचना उन्हें पार्टी कार्यालय से नहीं मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में 50 लाख सदस्य हैं मगर सभी सदस्यों का इस मौके पर रहना जरूरी नहीं है। आरसीपी पहली बार आ रहे हैं उनका स्वागत हो रहा है यह ठीक है। स्वागत समारोह के बैनर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का फोटो नहीं रहने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह सही नहीं है। सबको पता है कि ललन सिंह का पार्टी में क्या कद और जिम्मेदारी है। गुटबाजी करने वाले लोगोें का नुकसान होगा।
स्वागत समारोह के बैनर पर उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर नहीं है। इसके साथ अब स्पष्ट हो गया है कि जनता दल यू की गुटबाजी बढ़ती ही जा रही है। मगर इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी लोगों को हैरत में डालने वाली है। लोग तरह-तरह के निहितार्थ निकाल रहे हैं।
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More