पॉलिटिक्स

आत्महत्या को भी हत्या बता रही भाजपा: ममता बनर्जी

अमित शाह पर बंगाल की मुख्यमंत्री का पलटवार

कोलकत्ता संवाददाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय दौरे के बाद बंगाल से लौटते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को उनपर पलटवार किया. उन्होंने मंगलवार को कहा कि गृह मंत्री गलत बोलकर बंगाल से गए हैं. गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल दौरे में बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ महीनों में भाजपा के 300 कार्यकर्ता मारे गए हैं. बंगाल के पिछड़ापन, गरीबी और बेरोजगारी के लिए उन्होंने ममता बनर्जी सरकार को जिम्मेदार ठहराया था. ममता ने आज कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक-एक सवाल का जवाब दिया और अमित शाह पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा आत्महत्या की घटनाओं को भी हत्या बता रही है. राजनीतिक हिंसा के गृहमंत्री के आरोप को उन्होंने एक सिरे से खारिज कर दिया.उन्होंने बंगाल की कानून व्यवस्था को काफी बेहतर बताया. यह भी कहा कि हत्या, बलात्कार और नक्सली घटनाओं में काफी कमी आई है. बंगाल विधि व्यवस्था के मामले में अन्य राज्यों से काफी बेहतर है. ममता ने कहा है कि गृह मंत्री ने बंगाल के गरीब और पिछड़े होने के बारे में गलत बातें कहीं हैं. उन्हें सच्चाई बतानी चाहिए थी. सच तो यह है कि बंगाल गरीब राज्य नहीं है बल्कि गरीबी हटाने के मामले में नंबर वन पर है. उन्होंने कहा कि बंगाल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है जो वे नहीं होने देंगी. पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल में 2 दिनों तक आम सभा और रोड शो किए जिसमें काफी भीड़ देखी गई . मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जवाब में उसी स्थान पर आम सभा करने का ऐलान किया है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

5 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

6 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

2 weeks ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

2 weeks ago