
Bharat varta desk:
छत्तीसगढ़ में ईडी ने 2009 बैच के आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई समेत दो कोयला कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इसमें इंद्रमणि ग्रुप के सुनील अग्रवाल और फरार सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी को शामिल हैं। आईएएस अधिकारी के आवास से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद किया गया है।
सुनील बिश्नोई कानपुर के रहने वाले हैं और कानपुर आईआईटी से बीटेक किया है। वे खनन निदेशक, खनिज निगम के एमडी के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। फिलवक्त वे चिप्स के सीईओ और मार्कफेड के एमडी हैं। ईडी बिश्नोई और उनकी पत्नी से 3 दिनों से पूछताछ कर रही थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रायगढ़ की कलेक्टर रानू साहू और उनके पति खनन निदेशक जेपी मौर्य के खिलाफ भी आज जांच की जा रही है। एक पूर्व विधायक भी घेरे में हैं। शराब और कोयला घोटाले में हो रही जांच में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कई खास अधिकारी घेरे में हैं।
यहां बता दें कि तीन महीने पहले ही ईडी ने सूर्यकांत तिवारी, मुख्यमंत्री भुपेश बधेल की करीबी सौम्या चौरसिया जैसे बहुचर्चित लोगों के यहां छापेमारी की थी। उसी समय से केंद्रीय एजेंसी के राडार पर छत्तीसगढ के कई बड़े आईएएस अधिकारी व कुछ कोयला कोयला परिवहन से जुड़े कारोबारी थे। अभी तक की जांच और छापेमारी में करोड़ों रुपए की चल- अचल संपत्ति बरामद की गई है।
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More