
पटना। बिहार सरकार में मंत्री डॉ. अशोक चौधरी और नीरज कुमार आज से मंत्री नहीं रहे। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। आपको बता दें कि भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार की विधान परिषद की सदस्यता छह मई, 2020 को समाप्त हो गयी थी।
गुरूवार को खत्म हो गयी अवधि
इसकी छह माह की अवधि गुरुवार को खत्म हो गयी। लिहाजा, पिछले छह माह में किसी भी सदन का सदस्य नहीं रहने की संवैधानिक बाध्यता के कारण दोनों मंत्रियों को अपना पद छोड़ना पड़ा है। राज्य सरकार के मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इस संबंध में गुरुवार की शाम अधिसूचना जारी की। अशोक चौधरी 2014 में विधान परिषद के सदस्य बने थे।
कोरोना के कारण उनका पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव नहीं कराया जा सका था। हाल में चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान ही पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव कराया है। मतों की गिनती होनी बाकी है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More