Categories: बड़ी खबर

‘अलीगढ़’ की जगह अब होगा ‘हरिगढ़’, ‘मैनपुरी’ का नाम ‘मयन नगर’

भारत वार्ता डेस्क : नवगठित जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में जिले का नाम बदलकर हरिगढ़ किए जाने के प्रस्ताव को पास किया गया. सदन में मौजूद जिला पंचायत सदस्यों व जनप्रतिनिधियों ने इस पर अपनी सहमति जताई. इसके साथ ही मैनपुरी का नाम भी मयन ऋषि के नाम पर रखने का प्रस्ताव जिला पंचायत में पारित किया गया है. मैनपुरी का नाम मयन नगर रखने का प्रस्ताव भी पारित कर दिया. अब ये प्रस्ताव शासन को भेजा गया है. अगर नाम बदले जाने के प्रस्ताव पर योवी सरकार की मुहर लग जाती है तो मैनपुरी का नया नाम मयन नगर होगा.

इसके पहले अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ रखने की कवायद 1992 में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी कर चुके हैं. हालांकि, केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहते वह ऐसा कर पाने में सफल न हो सके. कहा जाता है कि पुराने समय में अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ ही था जिसे मुगल काल में बदलकर अलीगढ़ कर दिया गया. शहरों और जगहों के नाम बदलने की प्रक्रिया कोई नई नहीं है, लेकिन ऐतिहासिक स्थलों के नाम बदलने से उससे जुड़ी पहचान के खोने का डर बना रहता है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago