
Bharat Varta Desk: नेपाल में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने 17 कैबिनेट मंत्रियों और दो राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई इनमें अररिया की रेनू देवी यादव भी शामिल है। उन्हें केंद्रीय यातायात और भौतिक पूर्वाधार विभाग का मंत्री बनाया गया है। उनका मायके अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के गोड़राहा गांव में है उनकी प्रारंभिक शिक्षा फारबिसगंज में हुई है। उनके मंत्री बनने से नेपाल के तराई इलाके में रहने वाले मधेशियों में भी खुशी है। उन्होंने नेपाल में रहने वाले भारतीयों की अधिकारों की रक्षा के लिए लंबा संघर्ष किया है। इसके कारण हुए अक्सर चर्चा में रही हैं। वे इसके पहले शिक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। कई बार नेपाल में सांसद हुई। उनके मंत्री बनने से मायके में जश्न का माहौल है। भारत में उनके कई रिश्तेदार कांग्रेस और राजद की राजनीति में है। उनके एक रिश्तेदार जेएनयू में एनएसयूआई का अध्यक्ष रहा चुके हैं और अभी राजद में हैं।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More